कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने मनाया विष्णु राभा दिवस

गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन की पहल पर आज जिला आयुक्त के बैठक कक्ष में विष्णु राभा दिवस मनाया गया। जिला आयुक्त सुमित सत्तावन ने कलागुरू विष्णु प्रसाद राभा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कालागुरू की अनूठी और विशाल रचनाओं को याद करते हुए, जिला आयुक्त ने बिष्णु राभा की स्मृति को अमर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

विष्णु राभा दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के उलुबारी नारी शक्ति दल की महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ”विश्वास छंदे छंदे महानंदे” शीर्षक समवेत संगीत कार्यक्रम और उपम सैकिया के बिष्णु प्रसाद राभा की कविता पाठ ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। इसी प्रकार जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विष्णु राभा संगीत, नृत्य आदि किया। आज के कार्यक्रम में तेजपुर में आयोजित केंद्रीय विष्णु राभा दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *