दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंघा में सवार थे असम के 95 यात्री

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भीषण दुर्घटना का शिकार हुई कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन में असम के 95 यात्री सवार थे। यह जानकारी रेलवे ने जारी की है। हालांकि, बाद के चरणों में यह संख्या और बढ़ सकती है। सभी की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है।

इन 95 यात्रियों में से 45 यात्री लुमडिंग, 24 लंका और 26 होजाई के थे। आरक्षित सीटों पर यात्रा करने वाले 45 यात्रियों ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर रहे थे।

इस बीच, लमडिंग रेलवे डिवीजन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। लमडिंग रेलवे डिवीजन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर हैं- 03674-263958, 263831, 263120, 263126, 263858।

उल्लेखनीय है कि ट्रेन दुर्घटना में अब तक नौ यात्रियों की मौत हो गई है और 41 घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

रेलवे विभाग ने कुछ प्राथमिक जानकारी में खुलासा किया है कि एक्सप्रेस के ज्यादातर यात्री अगरतला के हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस असम में कई स्टेशनों पर रुकती है। त्रिपुरा के धर्मनगर से न्यू करीमगंज स्टेशन तक कंचनजंगा का पहला पड़ाव है। फिर बदरपुर, न्यू हाफलोंग, लमडिंग, लंका, होजाई, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया में ठहराव हैं। इसके अलावा, बरपेटा रोड, न्यू बंगाईगांव, कोकराझाड़, फकीराग्राम, गोसाईंगांव हाट में स्टॉपेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *