त्रिपुरा : विधानसभा सचिवालय में ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के विरोध में वामपंथी युवा संगठन सड़क पर उतरे

अगरतला, 15 जून: वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई त्रिपुरा विधानसभा सचिवालय में ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के विरोध में सड़कों पर उतर आया है। शुक्रवार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने के साथ-साथ मार्च और विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया।

डीवाईएफआई के राज्य सचिव नबारुण देव ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले 6 वर्षों से रोज़गार विरोधी सरकार सत्ता में है। त्रिपुरा विधानसभा सचिवालय में ग्रुप डी और ग्रुप सी के 37 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन आज अचानक भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। बड़ी जोर शोरों से भर्ती अधिसूचना जारी कर गुप्त रूप से भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। कई युवाओं ने लाखों रुपए दान कर दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार बेरोजगार युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार लाखों रुपये कमाने के लिए यह तरीका अपना रही है। यह सरकार बहुत ही भयानक सरकार है। इसलिए युवा समाज को संगठन के माध्यम से एकजुट होकर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *