नगांव से भाजपा के सुरेश बोरा 7,129 वोटों से आगे

नगांव (असम), 04 जून (हि.स.)। नगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश बोरा 7,129 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुरेश बोरा को 27855 वोट मिले।

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रद्युत बरदलै को 20,726 वोट मिले हैं। प्रद्युत बरदलै भाजपा उम्मीदवार से 7,129 मतों से पीछे चल रहे हैं।

एआईयूडीएफ उम्मीदवार अमीनुल इस्लाम को 1,767 वोट मिले। जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी शिखा शर्मा को 239 वोट मिले हैं। नोटा में 434 मतदाताओं ने मतदान किया।