साड़ी बेचने आये दो जालसाजों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया

अगरतला, 1 जून: साड़ी बेचने आये दो जालसाजों को स्थानीय लोगों ने आज पकड़ लिया है। बाद मे उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना के विवरण के मुताबिक, पिछले तीन महीने से कोलकाता से दो व्यक्ति त्रिपुरा आकर अलग-अलग इलाकों में कूपन के जरिए लोगों को साड़ी बेच रहे थे। लेकिन वो लोग साड़ी बेचने के नाम पर लगातार जनता को धोखा दे रहे थे। खोवाई जिले के उत्तरी रामचन्द्र घाट इलाके के लालटीला कॉलोनी में आज एक वृद्ध महिला को जाल में फंसाकर 14 हजार रुपये लेकर भागने की कोशिश की गयी। तभी घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों को हो गयी़। स्थानीय निवासियों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और खोवाई थाने की पुलिस को सौंप दिया। इस  घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *