त्रिपुरा : विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ युवा मोर्चा का 1 जून को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

अगरतला, 31 मई: प्रदेश युवा मोर्चा विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ 1 जून से पूरे त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन करेगा। वामपंथी छात्र युवा संगठन के विभिन्न आरोपों का खंडन करते हुए प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रवक्ता अम्लान मुखर्जी ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बात की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्की प्रसाद और अन्य भी मौजूद थे।

अम्लान ने कहा कि वर्तमान में वामपंथी छात्र युवा संगठन राज्य में बिगड़ती शिक्षा स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। लेकिन मौजूदा आंकड़े कुछ और ही बताते हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी शासन द्वारा दी गई 10323 नौकरियां अवैध थीं। उन्हें रद्द कर दिया गया था। लेकिन त्रिपुरा मे भाजपा सरकार बनने के बाद टीईटी परीक्षा के माध्यम से राज्य में 6766 लोगों को नौकरी दी गयी है। वह नौकरी किसी भी पार्टी से संबद्धता की परवाह किए बिना दी जाती है। भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं।

अम्लान मुखर्जी ने शिक्षा संबंधी मुद्दों पर वामपंथियों के आरोपों का खंडन किया और कहा कि वाममोर्चा के दौर में राज्य में साक्षरता दर 87.22 प्रतिशत थी। वर्तमान भाजपा काल में यह 89.76 प्रतिशत हो गया है। इसलिए राज्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य पर वामपंथी छात्र संगठन के बयान का विरोध करते हुए युवा मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि आज राज्य में इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होती है। पिछले छह वर्षों में राज्य में 164 डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है। वित्त विभाग ने डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की मंजूरी पहले ही दे दी है। वित्त विभाग ने फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन की भर्ती को भी मंजूरी दे दी है। पहले राज्य में ऐसी भर्ती संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने दाबा किया राज्य सरकार ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नेशनल फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, 14 नए कॉलेज और जिरानिया मे लॉ कॉलेज स्थापित करने की पहल की है। इस दिन जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के सदस्यों ने दावा किया कि भाजपा के शासन में त्रिपुरा राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

युवा मोर्चा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वामपंथी छात्र संगठन आम लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में युवा मोर्चा एक जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगा। इसीके चलते रेली निकाला जाएगा। यह रेली 60 मंडलों में एक साथ निकाला जाएगा। सदर शहर और सदर ग्रामीण के 14 मंडलों की पहल पर यह विरोध रेली भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने के साथ-साथ राज्य भर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *