होजाई में ड्रग्स तस्कर पुलिस की गोलीबारी में घायल

होजाई (असम), 31 मई (हि.स.)। होजाई में ड्रग्स तस्कर पर पुलिस द्वारा की गयी गोलीबारी के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आज बताया कि यह अभियान होजाई के लमडिंग थानाक्षेत्र के रामसिंह गांव में चलाया गया। ड्रग्स माफिया को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पर उसने हमला कर दिया। बाद में पुलिस को उसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी।

पुलिस फायरिंग में तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर का फिलहाल नगांव मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ईलाज चल रहा है। तस्कर की पहचान साहबुद्दीन के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *