आपका एक-एक वोट हेमंत सोरेन की रिहाई का रास्ता खोलेगा : प्रियंका गांधी

गोड्डा (झारखंड), 22 मई (हि.स.)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां हमेशा आपको मजबूत बनाने वाली रही हैं लेकिन आज जो भाजपा की सरकार है वह ना तो आपको ठीक से पहचानती है ना आपके पक्ष में नीतियां बनाती है। आज देश में क्या हो रहा है। हेमंत सोरेन चुनाव से पहले ही जेल में डाल दिए जाते हैं। फर्जी बयानों पर फर्जी मुकदमे में। ऐसा क्यों?

प्रियंका गांधी बुधवार को गोड्डा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सोचा होगा कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो यहां से चुनाव आसानी से जीत जाएंगे लेकिन आपका समाज, आदिवासी शक्ति, इतनी मजूबत है और आपमें इतनी शक्ति है कि कल्पना लड़ाई लड़ रही हैं। शेरनी की तरह सब मुसीबतों का सामना कर रही हैं। हेमंत की बात आप तक पहुंचा रही है। आपका एक-एक वोट हेमंत सोरेन की रिहाई का रास्ता खोलेगा। इसलिए आप प्रदीप यादव को आशीर्वाद दीजिए।

प्रियंका ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आपका जो अधिकार है उसे हम कम नहीं होने देंगे। आज भाजपा के नेता और इनके खरबपति मित्रों की नजर आपके जल, जंगल, जमीन पर है। एसपीटी और सीएनटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ करने की इच्छा है। इन्होंने विपक्ष पर हमला किया हुआ है। मीडिया पर कब्जा किया हुआ है ताकि इनकी सच्चाई आपको नहीं पता चले। इनकी सच्चाई क्या है? इनकी सच्चाई ये है कि पूरे देश में इनकी सभी नीतियां इनके बड़े-बड़े खरबपति मित्रों के लिए बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *