अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी नदी में डूबा जहाज

इटानगर, 22 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी नदी में आज एक जहाज डूब गया। एमटी वीरदत्त नाम का यह जहाज सुबनसिरी नदी होते हुए निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था।

घटना की सूचना पाते ही निर्माण कंपनी ने तत्काल ही जहाज को बचाने का काम शुरू किया। डूबे हुए जहाज के एक हिस्से से सामान निकाल लिया गया।

जहाज के शेष हिस्से से सामान निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। जहाज पर सभी लोगों को सकुशल बचाए जाने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *