भारत के संविधान की जगह चीनी लाल किताब दिखा रहे हैं राहुल गांधी: डॉ. सरमा

गुवाहाटी, 18 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीनी संविधान लोगों को दिखाने का आरोप लगाया है। डॉ. सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया कि राहुल गांधी अपनी बैठकों में लोगों को चीनी संविधान (लाल किताब) दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का आवरण नीला है। इसमें समान नागरिक संहिता के अधिनियम को अनिवार्य बताने वाले राज्य के नीति निर्देशक तत्व शामिल हैं। डॉ. सरमा ने इस मौलिक तत्व का विरोध करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान में नीले रंग में राज्य के नीति निर्देशक तत्व नामक एक अध्याय शामिल है, जो हमारे देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने को एक पवित्र कर्तव्य करार देता है। राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए डॉ. सरमा को यह यकीन है कि उनके हाथ में चीनी संविधान है।

डॉ. सरमा ने कहा कि भारत के संविधान की मूल प्रति में नीला कवर है, जबकि मूल चीनी संविधान का लाल कवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *