मणिपुर में केसीपी के चार कैडर गिरफ्तार

इंफाल, 16 मई (हि.स.)। मणिपुर की थौबल पुलिस और 33 असम राइफल्स द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीपुल वॉर ग्रुप) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह गिरफ्तारी व्यस्ततम् यारीपोक बाजार क्षेत्र से गुप्त सूचनाओं के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान की गई।

पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान सिनाम बिजेन उर्फ मंगांग मीतेई (38), अंगोम इंगो उर्फ आपा सिंह (53), वेरेपम जयंता सिंह (36) और ओइनम नाओचा उर्फ मैक्स सिंह (24) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार उग्रवादियों से पांच मोबाइल हैंडसेट, दो 9 मिमी पिस्तौल के साथ 15 जीवित राउंड, पांच मांग पत्र, 5.56 मिमी के 20 राउंड और 7.62 मिमी गोला बारूद के चार राउंड, सफेद रंग से रंगी एक ए-स्टार कार जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *