उपराष्ट्रपति ने पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त जताया है। बेनीवाल ने आज जयपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थीं।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वह एक बुद्धिमान प्रशासक और अनुभवी नेता होने के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक दिए।”

उन्होंने कहा कि डॉ. कमला बेनीवाल को पांच दशकों से अधिक समय से जानने के बाद यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *