राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की प्लेटिनम जुबली पर राष्ट्रपति का निशान प्रदान किया

नई दिल्ली 1 दिसम्बर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे ने 75 वर्ष के शानदार इतिहास में देश-विदेश में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सराहनीय कार्य किया है।

राष्‍ट्रपति ने आज पुणे में सशस्‍त्र बल मेडिकल कॉलेज को राष्‍ट्रपति ध्‍वज प्रदान किया। यह ध्‍वज किसी भी सैन्य इकाई को प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है। सशस्‍त्र बल मेडिकल कॉलेज इस वर्ष प्लेटिनम जुबली मना रहा है।

राष्‍ट्रपति ने इस कॉलेज की प्रगति में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर विशेष डाक टिकट और 75 रूपये का सिक्का भी जारी किया। उन्‍होंने  कंप्यूटर मॉडल आधारित चिकित्सा कम्प्यूटेशनल मेडिसिन के लिए सशस्‍त्र बल केन्‍द्र प्रज्ञा का वचुर्अल माध्‍यम से उद्घाटन भी किया।

यह केन्‍द्र सशस्‍त्र बल मेडिकल कॉलेज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के  उपयोग से अत्याधुनिक स्‍वास्‍थ्‍य अनुसंधान के क्षेत्र वैश्विक संस्‍थान बनाने में मदद करेगा।