लद्दाख के हैनले में दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी खोली जाएगी

नई दिल्ली २७ नवंबर : लद्दाख के हैनले में शीघ्र ही दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी खोली जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्‍ली में लद्दाख गौरव प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर इसकी जानकारी दी।

डार्क स्काई रिजर्व पूर्वी लद्दाख के हानले गांव में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में होगा। इसे भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से बनाया जा रहा है जो कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबद्ध है।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि यह भारत में खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देगा। एक हजार 73 वर्ग किलोमीटर में फैला यह नाइट स्काई रिजर्व भारतीय खगोलीय वेधशाला के निकट बनाया जा रहा है जहां भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान का दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा ऑप्टिकल टेलीस्कोप, 4500 मीटर की ऊंचाई पर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *