राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंचेगी

नई दिल्ली २६ नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज शाम ओडिशा पहुंचेंगी। वे कल पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित बोइता बंदना समारोह में भाग लेंगी।

राष्‍ट्रपति वर्चुअल माध्यम से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन भी करेंगी। वह पोर्ट टाउनशिप के लिए नए जलाशय और जल शोधन संयंत्र और अगली पीढ़ी के पोत यातायात प्रबंधन और सूचना प्रणाली की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति मछुआरों से भी बातचीत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *