छठ पूजा समारोहों का मुख्य अनुष्ठान आज ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा

नई दिल्ली १९ नवंबर : बिहार में, छठ पूजा समारोहों का मुख्य अनुष्ठान आज ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा। श्रद्धालु नदियों, तालाबों और जलाशयों के तट पर कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करेंगे। पटना में छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे एकत्रित हुए हैं। राज्य में गंडक, कोसी, पुनपुन, महानंदा, बागमति और अन्य नदियों के किनारे सांध्य अर्घ्य देने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

उषाकालीन अर्घ्य उगते सूर्य के साथ कल किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिन तक चलने वाला त्योहार कल सम्पन्न हो जाएगा। राज्य में चारों ओर छठ पूजा के लिए उत्साह देखा जा रहा है। छठ पूजा जीवन में पवित्रता, अनुशासन और निरंतता का प्रतीक है।

बिहार में सभी वर्ग के लोग पूजा समारोह के दौरान एक-दूसरे की सहायता करते हुए नजर आते हैं। समाज के सभी वर्ग और धर्मों के लोग छठ पूजा के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *