राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनांए दीं

नई दिल्ली १९ नवंबर : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि छठ पर्व भगवान भास्कर को समर्पित एक त्योहार है जो नदियों, तालाबों और अन्‍य जल स्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा यह त्योहार आध्यात्मिक जागरूकता पैदा करता है और सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भगवान भास्कर की पूजा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि भगवान भास्कर की पूजा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने भी छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पांच बार विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल में भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं भी दी ।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, ‘गंगाजी के घाट पर और उदित हो रहे सूर्य देवता की पूजा’ लिखा है। उन्‍होंने छठ पर्व सभी की खुशी और टीम इंडिया के जीत की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *