राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड में गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

नई दिल्ली 7 नवंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि तथा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। वे आज तीन दिन की यात्रा पर उत्तराखंड पहुँचीं। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 1134 विद्य़ार्थियों को स्नातक और स्नात्कोत्तर डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर डिग्री प्रदान करने के अलावा मेधावी विद्यार्थियों को 11 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति कल पवित्र हिमालयी तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम का दर्शन करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति कल श्रीनगर के हेमवती बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में भी भागीदारी करेंगी।बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में एक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *