प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली 2 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय कर रहा है। इसका लक्ष्य विश्‍व को भारत की समृद्ध भोजन संस्कृति से परिचित करना है। आकाशवाणी समाचार के साथ एक भेंट में मंत्रालय की सचिव श्रीमती अनिता प्रवीण ने कहा कि 23 राज्‍यों और कई देशों से करीब 1200 हितभागी अपने उत्पाद इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे।