नेपाल में छह दशमलव एक की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली 22 अक्टूबर: नेपाल में काठमांडू में आज सुबह सात बजकर 39 मिनट पर छह दशमलव एक की तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र धाधिंग जिले के खारी के आसपास था। भूकंप का असर धाधिंग के आसपास के जिलों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *