भारत में महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 37 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली 13 अक्टूबर: देश में इस वर्ष महिला श्रम बल भागीदारी दर चार दशमलव दो प्रतिशत अंकों से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय ने अपनी सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 के लिए जारी डेटा में यह जानकारी दी है।

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि महिला श्रम बल में महत्‍वपूर्ण उछाल सरकार की नीतियों की पहल से आया है। इसका उद्देश्य महिलाओं का दीर्घकालिक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *