प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली-महाकुंभ को संबोधित किया

नई दिल्ली 25 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के भोपाल में जंबूरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के महाकुंभ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय की जन्‍म जयंती के अवसर पर किया गया था। प्रधानमंत्री ने जंबूरी मैदान में संबो‍धन से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जन्‍मजयंती पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

भोपाल में कार्यकर्ता महाकुभ के दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन के लिए प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्राएं भी सम्‍पन्‍न हुईं। ये पांच यात्राएं मध्‍य प्रदेश के सभी प्रमुख इलाकों से निकाली गईं थी। इन यात्राओं ने कुल मिलाकर दस हजार आठ सौ किलोमीटर की दूरी तय की और इस दौरान एक करोड से अधिक लोगों के साथ संपर्क किया गया। इन यात्राओं के साथ मध्‍य प्रदेश के मन मे मोदी नामक सदस्‍यता अभियान चलाया गया जिसमें 25 लाख से अधिक नए सदस्‍य पंजीकृत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *