सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्‍थापना की जिसे राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली 21 सितम्बर: सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में नए राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्थापना की है। इन्हें राष्ट्रीय़ विज्ञान पुरस्कार कहा जाएगा। यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और आविष्कारकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत चार श्रेणियां होंगी- विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम।

इन पुरस्कारों के लिए नामांकन हर वर्ष 14 जनवरी से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के बीच आमंत्रित किए जायेंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह हर वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 क्षेत्रों में दिये जायेंगे। ये हैं – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरी विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *