केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने आज बेंगलुरु में जी-20 “वन हेल्थ” कार्यशाला का उद्घाटन किया

नई दिल्ली 29 अगस्त : केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने आज बेंगलुरु में जी-20 “वन हेल्थ” कार्यशाला का उद्घाटन किया। 3 दिन की इस कार्यशाला में जी-20 के सदस्य देशों और निमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वे संपूर्ण विश्व में एक समान रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के अवसरों और इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शोभा करंदलाजे ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य है। इसके आधार पर इस कार्यशाला में एक समान स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने संकट से निपटने में दूसरे देशों की मदद की। विभिन्न देशों के बीच इस तरह का सहयोग अनुसंधानकर्ताओं, अकादमिशियनों और पेशेवर लोगों से होकर गुजरना चाहिए ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायता के लिए टिकाऊ व्यवस्था का निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रतिनिधियों से एक ऐसे मंच के निर्माण पर काम करने को कहा जिसके जरिये ज्ञान, अनुभव और संसाधनों को सद्भावना पूर्ण तरीके से साझा करने के लिए संवाद की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि समावेशी आर्थिक विकास के लिए नीतिगत पहल की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *