भारत आज ओमान में महिला एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में थाईलैंड से खेलेगा

नई दिल्ली २७ अगस्त : ओमान के सलालाह में महिला एशियाई हॉकी फाइव-एस विश्व कप क्वालीफायर में आज भारत अपने अंतिम लीग मुकाबले में थाईलैंड के साथ खेलेगा। एलीट पूल में, भारत और थाईलैंड अब तक अपराजय रहे हैं। एलीट पूल में, भारतीय महिला टीम 14 गोल के साथ पहले स्थान पर है, जबकि 13 गोल के साथ थाईलैंड दूसरे पायदान पर है।

भारत ने कल जापान को 7-1 से और मलेशिया को 7-2 से हराया था।