चंद्रमा पर चंद्रयान 3 लैंडिंग साइट को प्रधान मंत्री मोदी ने शिव शक्ति बिंदु के रूप में नामित किया; चंद्रयान 2 लैंडर दुर्घटना स्थल को तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली २६ अगस्त: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कई बडी घोषणाएं की। उन्‍होंने कहा कि चन्‍द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस का नाम ‘शिव शक्ति’ बिन्‍दु रखा जायेगा। जिस जगह पर चन्‍द्रयान-2 का लैंडर क्रैश हुआ था उसे तिरंगा बिन्‍दु के नाम से जाना जायेगा। उन्‍होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और ‘शक्ति’ से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। उन्‍होंने कहा कि तिरंगा बिन्दु इस बात की याद दिलायेगा कि विफलता किसी चीज का अंत नहीं होती बल्कि कठिन परिश्रम करने और भविष्‍य में सफलता का सबक देती है।