राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बहुविषयक कार्यक्रम लागू करने के लिए गोवा विश्वविद्यालय की सराहना की

अगरतला, 23 अगस्त: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गोवा विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि डिग्री धारकों में 55 और गोल्ड मेडलिस्ट में 60 प्रतिशत महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि गोवा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बहु विषयक कार्यक्रम लागू कर रहा है, जो कि सराहनीय है।

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास, उद्योग संपर्क और रोजगार योग्यता के बीच समन्वय करके शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण बदलाव ला रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल पी.एस.एस. पिल्लई, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रपति इस समय गोवा की तीन दिन की यात्रा पर हैं। वे शाम को पोरवोरिम में गोवा विधानसभा को भी संबोधित करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *