राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली १३ अगस्त : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। उनका यह संबोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का संबोधन दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल भी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेंगे। आकाशवाणी से भी संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *