दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया

नई दिल्ली २३ जुलाई : दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान से ऊपर चला गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी में जलस्‍तर दो सौ छह मीटर से अधिक है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड में तेज वर्षा के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोडे जाने से यमुना नदी के जलस्‍तर में बढ़ोतरी हुई है।

राजस्‍व मंत्री आतिशी ने कहा दिल्‍ली सरकार हाई अलर्ट पर है। उन्‍होंने यह भी कहा कि जलस्‍तर में और वृद्धि होने से राष्‍ट्रीय राजधानी के बाढ ग्रस्त निचले इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों पर असर पड़ सकता है।