महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

नई दिल्ली २० जुलाई: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में कल रात हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अब तक 75 लोगों को निकाला जा चुका है। राष्ट्रीय आपदा मोचनबल की चार टीमों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश के राज्य मंत्री दादा भुसे और उदय सामंत आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कल रात से ही स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत कार्य में बाधा आई। लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है।

श्री फडनवीस ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *