राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल विजिटर्स सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगी

नई दिल्ली ०९ जुलाई : राष्ट्रपति भवन में कल विजिटर्स सम्मेलन 2023 आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उच्च शिक्षा के 162 केंद्रीय संस्थानों की विजिटर हैं। कल राष्ट्रपति अपना उद्घाटन भाषण देंगी। वे ‘नवाचार’, ‘अनुसंधान’ और ‘प्रौद्योगिकी विकास’ श्रेणियों में विजिटर्स पुरस्कार 2021 भी प्रदान करेंगी। सम्मेलन को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। 11 जुलाई को सम्मेलन में- सतत विकास के लिए शिक्षा: एक बेहतर दुनिया का निर्माण विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पांच अलग-अलग समूहों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने, भारतीय शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने, अनुसंधान योगदान और मान्यता, विविधता, समानता, समावेशी व्यवस्था और कुशलता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। समापन सत्र में विचार-विमर्श के नतीजे राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे। समापन सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *