राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र की दो दिन की यात्रा पर कल शाम नागपुर पहुंची। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, महराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की यह पहली महाराष्ट्र यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गढ़चिरौली में  गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगी। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक शाखाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले छह छात्रों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। दोपहर में राष्ट्रपति नागपुर के कोराणी मंदिर परिसर में भारतीय विद्या भवन के रामायण सांस्कृतिक केन्द्र का उद्घाटन करेंगी। इस केन्द्र की पहली मंजिल पर रामायण को चित्रों के साथ दर्शाया गया है। दूसरी मंजिल पर 1857 से 1947 के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरतापूर्ण गाथाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। कल मुम्बई रवाना होने से पहले राष्ट्रपति राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *