राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने महाराष्ट्र में आई एस आई एस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली ४ जुलाई: राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण एजेंसी-एन.आई.ए. ने आई.एस.आई.एस. के आदेश पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्‍ट्र स्थित आई.एस.आई.एस. मॉड्यूल का भण्‍डाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एन.आई.ए. के अनुसार मुंबई, ठाणे और पुणे में इसके छापों के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान ताबिश नसीर सिद्दिकी, ज़ुबैर नूर मोहम्‍मद शेख, शरजील शेख और जुल्फिकार अली बड़ोदावाला के रूप में की गई है। एन.आई.ए. की टीम ने अभियुक्तों के घरों में छापे के दौरान आई.एस.आई.एस. से संबंधित इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स और कई दस्‍तावेज जब्‍त किए हैं। एन.आई.ए. के प्रारंभिक अन्वेषण से यह पता चला है कि आई.एस.आई.एस. की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आरोपियों ने षड्यंत्र रचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *