जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक आज से हैदराबाद में शुरू

नई दिल्ली १५ जून: जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक आज सुबह हैदराबाद में शुरू हुई। जी20 सदस्य देशों के मंत्रियों, आमंत्रित देश और विभिन्न अनुसंधान और विकास संस्थानों के प्रमुखों सहित 200 सौ से अधिक प्रतिनिधि इस बैठक में भागीदारी कर रहे हैं। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने इस अवसर पर भारत की कृषि तकनीक को दिखाने वाली एक प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया। आधिकारिक मीडिया से बातचीत में श्री चौधरी ने कहा कि उभरती आधुनिक प्रौद्योगिकी किसानों के लिए बहुत मददगार होगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी अधिक खेती करने में किसानों को मदद करेगी। उन्होंने नई प्रौद्योगिकी को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता की बात कही।

इस तीन दिवसीय बैठक में सतत कृषि, महिला कृषि, विश्व खाद्य और पोषण सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बैठक से अलग कई कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में लाभ, लोगों और पृथ्वी के लिए कृषि व्यवसाय के प्रबंधन और कनेक्टिंग द डिजिटली डिस्कनेक्टेड- कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी की शक्ति तैयार करने जैसे विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श किए जाएंगे। इन चर्चाओं में कृषि आधारित शीर्ष भारतीय कंपनियों, स्टार्टअप्स और कृषि व्यवसाय कंपनियों से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के भाग लेने की संभावना हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में खाद्य सुरक्षा और पोषण तथा महिला नेतृत्व वाली कृषि, सतत जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *