केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस महीने बर्लिन में ओलिम्पिक ग्रीष्‍मकालीन खेल के लिए भारतीय दल को रवाना किया

नई दिल्ली ९ जून: सरकार ने वर्तमान ओलंपिक के लिए अब तक चार सौ पचास करोड़ रूपये व्‍यय किए हैं। यह राशि प्रशिक्षण, उपकरणों और अन्‍य सुविधाओं पर व्‍यय की गई है। आवश्यकता होने पर सरकार और अधिक सहयोग देगी ताकि पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत नये रिकॉर्ड बना सके। 

केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कल नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में कहा कि भारत ने पिछले ओलंपिक, पैरालम्पिक और राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। समारोह का आयोजन इसी महीने बर्लिन में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2023 के लिए एक सौ अठानवे भारतीय खिलाड़ियों की टीम भेजने के अवसर पर किया गया था। श्री ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए लक्षित ओलंपिक पोडियम योजना शुरू करने के साथ खेल के लिए बजट बढ़ाया गया है। केन्‍द्र ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अब तक दो सौ बीस करोड़ रूपये से अधिक मंजूर किये हैं। खेल मंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि इस वर्ष चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *