राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ओडिशा के बालासोर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बचाव अभियान की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह ओडिशा में हुए रेल हादसे से व्यथित हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *