नई दिल्ली १ जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मिले। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। बातचीत के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे। आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद श्री दहल की यह पहली विदेश यात्रा है। श्री दहल कल उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे।