कंबोडिया नरेश नरोदोम सिंगामोणी को राष्ट्रपति भवन में सलामी दी गई

नई दिल्ली ३० मई; कंबोडिया नरेश नरोदोम सिंगामोणी को आज राष्ट्रपति भवन में सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों से उनका परिचय कराया।

कंबोडिया नरेश नरोदोम सिंगामोणी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे।

कंबोडिया नरेश तीन दिनों की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह ने उनकी अगवानी की। उनकी यह राजकीय भारत यात्रा भारत और कंबोडिया के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर हो रहे समारोह के उपलक्ष्य में है। दोनों देशों के बीच 1952 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। कंबोडिया नरेश की भारत यात्रा लगभग छह दशक बाद हो रही है। इससे पहले वर्तमान कंबोडिया नरेश के पिता 1963 में भारत आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *