मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बाद लू चलने की चेतावनी जारी की

नई दिल्ली २२ मई: मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए अनुमान जताया है कि पश्चिमोत्‍तर हिस्‍से में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि आज दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। कल, पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान भी जताया है। इसके कारण, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 23 से 25 मई के दौरान गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कल जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का आसार जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 मई तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर और 24 से 25 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *