कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है

नई दिल्ली १७ मई : कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे है। श्री सिद्धारमैया ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर एकजुट है और आज शाम तक अंतिम फैसला कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *