प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के अग्रणी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी राष्ट्र के रूप में उभरा है– परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली १७ अप्रैल : परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के अग्रणी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी राष्ट्र के रूप में उभरा है। मेघालय के शिलंग में जी-20 अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के नेताओं की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने भारत को एक उभरती हुई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने अंतरिक्ष में विस्‍तारित क्षमता का निर्माण किया है। इसके परिणामस्वरू अंतरिक्ष-आधारित सेवाओं की भारी मांग है जिसमें बड़ी व्यावसायिक क्षमता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार ने 2020 के अंतरिक्ष क्षेत्र सुधारों के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र को भारतीय निजी उद्योग के लिए खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य निजी उद्योगों को देश की अंतरिक्ष यात्रा में शामिल करना है, जिससे उन्हें स्वतंत्र एंड-टू-एंड अंतरिक्ष गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि निजी उद्योग की बढ़ती भागीदारी के परिणामस्वरूप वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *