मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति का अनुमान वयक्त किया

नई दिल्ली १७ अप्रैल: पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आन्‍ध्र प्रदेश में अगले चार से पांच दिन के दौरान लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कुछ स्‍थानों पर अगले दो दिन लू की स्थिति रहने की संभावना है। उत्‍तर-पश्चिम भारत और पडोसी मध्‍य प्रदेश तथा पूर्वी भारत के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में अधिकमत तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। उत्‍तर पश्‍चिम, पूर्व और पूर्वोत्‍तर भारत के ज्‍यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्से भी लू की चपेट में हैं। ठाणे वेधशाला ने कल  अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।