प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया अभियान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की, कहा अभियान तेज गति से बढ़ रहा है

नई दिल्ली १६ अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर की मोजांबिक में माप्यूटो से मचावा तक भारत में निर्मित रेलगाड़ी से यात्रा करने की तस्वीर साझा की। विदेश मंत्री के ट्वीट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए प्रसन्नता का विषय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान विश्व में लगातार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मोजांबिक के विदेश मंत्री मेटियस मगाला के साथ भारत में निर्मित रेलगाड़ी से यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *