राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी

नई दिल्ली ०५ अप्रैल : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्‍ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। राष्‍ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्‍कार प्रदान किये थे। ये पुरस्‍कार उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किये गये थे।

देश के सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार पद्म पुरस्‍कार विभिन्‍न क्षेत्रों और कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्‍यपार और उद्योग, औषध, साहित्‍य और शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्‍न गतिविधियों के लिए तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *