गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में वैदिक हेरिटेज पोर्टल का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली २३ मार्च: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज वैदिक हैरिटेज पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्‍य शोधकर्ताओं को वैदिक ज्ञान परंपराओं को समझने में सहयोग करना और जनसाधारण को प्राचीन ग्रंथों की सामान्‍य जानकारी देना है। पोर्टल का संचालन इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र करेगा और इसे रविवार को केंद्र के स्‍थापना दिवस समारोह के दौरान शुरू किया जाएगा। केंद्र के सदस्‍य सचिव डॉक्‍टर सच्चिदानंद जोशी ने बताया कि पोर्टल से न केवल शोधकर्ताओं में वैदिक ज्ञान परंपराओं की समझ विकसित होगी बल्कि सामान्‍य लोगों को भी वेदों के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि वेद और भारतीय ज्ञान प्रणाली स्थिर नहीं है बल्कि समकालीन हैं। उन्‍होंने बताया कि इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र वृहत्‍तर भारत परियोजना पर काम कर रहा है जिसमें भारत और 40 अन्‍य देशों के सांस्‍कृतिक संबंधों के विवरण का संकलन किया जा रहा है। इस परियोजना में कंबोडिया, वियतनाम, लाउस, मंगोलिया समेत दक्षिण-पूर्व एशियाई देश भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *