राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

नई दिल्ली २२ मार्च: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक सौ छ पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में उन्नीस महिलाएं हैं। दिलीप महालनोबिस को बाल चिकित्‍सा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सार्वजनिक क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। तबला वादक जाकिर हुसैन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *