महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से और यूपी वारियर्स का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा

नई दिल्ली २१ मार्च: महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में दोपहर साढ़े तीन बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा जबकि यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज शाम 7.30 बजे मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

यूपी वॉरियर्स ने कल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जाइंट्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल प्लेऑफ में जगह बनाई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों का लक्ष्य रखा जिसे यूपी वारियर्स ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

एक अन्य मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने को न्यौता दिया। मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले को 9 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर ही जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *