आईबीए विश्व महिला मुक्केबाजी में आज साक्षी मलिक का सामना कजाकिस्तान की उराकबाऐवा झाजिरा से होगा

नई दिल्ली २० मार्च: दिल्ली में चल रही आईबीए विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2023 में आज भारत की साक्षी मलिक का सामना कजाकिस्तान की उराकबाऐवा झाजिरा से होगा। दोनों खिलाड़ी आज दो बजे 50-52 किलोग्राम श्रेणी में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। कल भारत की निकहत जरीन ने 50 किलोग्राम वर्ग में अल्जीरिया की बोउआलाम रुमायसा को हराकर अगले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *