मुंबई में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में डेल्‍ही कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराया

नई दिल्ली १४ मार्च: वूमेन प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल डेल्ही कैपिटल्स ने रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 151 के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

डेल्ही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। एलिसे पेरी ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। डेल्ही कैपिटल्स की तरफ से शिखा पांडे ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

प्रतियोगिता के 12वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच मुंबई में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *