केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, राहुल गांधी ने विदेशों में भारत को बदनाम किया

नई दिल्ली ०६ मार्च : केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि राहुल गांधी ने अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम किया है।

दिल्‍ली में संवाददाताओं से बात करते हुए श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सुनियोजित तरीके से भारत की प्रतिष्‍ठा धूमिल कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा, विचार और कार्यशैली संदेहों से घिरी है। श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत पर आक्षेप लगा रहे हैं और कोरोना महामारी के समय भी उन्‍होंने सरकार पर सवाल उठाए थे।